Hindi Quote in Shayri by महेश रौतेला

Shayri quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

अरे भोर हो गयी
नक्षत्रों से दोस्त गुम हो गये हैं
गहरी रात में जो चमकते रहे थे,
उम्र की दराज से खिसक गये हैं।

प्यार की हवा कहाँ चल रही है,
गुम हुए दोस्त कहाँ मिल रहे हैं?
समझो, यादों की बड़ी नदी बन गयी है,
दोस्तों की बातों की चहल-पहल दिख गयी है।

पुरानी यादों में एक फकीर नजर आया है,
कह दूँ, वह मेरी ही दोस्ती है,
साधु सी मुलाकातें सुरमयी रहती हैं,
उम्र की दराज में मेरी दोस्ती रूक गयी है।

***महेश रौतेला

Hindi Shayri by महेश रौतेला : 111028020
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now