Hindi Quote in Motivational by PRASANG

Motivational quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

यादों के बाद।

हमें नींद आएगी तो इस तरह सो जाएंगे,
कि लोग हमें जगाने को सब रो जाएंगे।

चेहरे पे सुकूँन रख के सारे दर्द छुपाएंगे,
भीतर के सभी आँसू चुपचाप खो जाएंगे।

हँसी की ओट में रखे हैं जो ज़ख़्म गहरे,
तन्हाई के लम्हों में फिर वो खुल जाएंगे।

यादों की हवा जब भी छू लेगी दिल को,
भूले हुए हर किस्से फिर से लौट आएंगे।

वक़्त की रवानी में सब कुछ बह जाएगा,
अहंकार, शिकवे मिट्टी में ही ढल जाएंगे।

थककर ये सारी साँसें जब ठहरने लगेंगी,
रूह के सभी क़दम सुकून में थम जाएंगे।

"प्रसंग" ख़ामोशी में एक दिन रुख़्सत होगा,
लोग उसे याद करके बार-बार रो जाएंगे।

- प्रसंग
प्रणयराज रणवीर

Hindi Motivational by PRASANG : 112021141
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now