The Download Link has been successfully sent to your Mobile Number. Please Download the App.
Continue log in with
By clicking Log In, you agree to Matrubharti "Terms of Use" and "Privacy Policy"
Verification
Download App
Get a link to download app
"मेरे कान्हा... रिश्ता शब्दों से नहीं, उस एहसास से है जो हर पल साथ रहता है।
"तुम्हारा होना ही मेरे दिल का सुकून है, बाकी दुनिया तो बस गुज़रती हुई कहानी है... कान्हा...
"एक तुम हो जो दिल में बसे हो, वरना इस दिल को किसी और की चाह ही नहीं... कान्हा
My silence carries stories my words never tell piyu7soul ❤️
मेरे कान्हा... आपसे मेरा प्रेम कोई शब्दों का रिश्ता नहीं, ये तो वो एहसास है जिसे मेरा दिल हर पल महसूस करता है। आप मेरी मुस्कान की वजह हो, मेरी दुआओं का सबसे खूबसूरत हिस्सा हो। दूरी चाहे कितनी भी हो जाए कान्हा... राधे का मन हमेशा आपके पास ही रहेगा। क्योंकि राधा को कृष्ण से मिलने के लिए रास्तों की नहीं, सिर्फ़ प्रेम और विश्वास की ज़रूरत होती है।
वो प्रेम ही क्या...जो मेरे कान्हा से ना हों ..❤️
तुम मेरे वो सितारे हो... जिसे मैंने अपनी दुनिया के आसमान में कुछ ऐसे सजा रखा है, कि चाहे दूरियाँ कितनी भी बढ़ जाएँ... तुम्हारी रोशनी और तुम्हारा नूर मेरे दिल तक हमेशा पहुँचता रहेगा। कुछ लोग पास रहकर भी दूर होते हैं, और कुछ दूर होकर भी दिल की सबसे करीब जगह पर रहते हैं।
कुछ रिश्ते किस्मत से नहीं...दुआओं से मिलते हैं। जिसे दिल ने अपना माना,उसके लिए लड़ना भी आता हैऔर उसके लिए दुआ करना भी। मैंने प्रेम को कभी बंधन नहीं माना...क्योंकि सच्चा प्रेम वही हैजो अपनी मर्ज़ी से साथ रहे। वो मेरी खुशी है,मेरा सुकून है,मेरी दुआओं का वो हिस्सा हैजिसे मैंने दिल से माँगा है। और हाँ...मेरे प्यार की गहराई,मेरी खामोशी,मेरे तेवर और मेरी वफ़ा...हर कोई समझ नहीं सकता।
चाहे कितनी भी कोशिश कर लो मुझसे दूर जाने की... दिल का रिश्ता सिर्फ़ दूरी से खत्म नहीं होता। मैं वो नहीं जो हालात देखकर पीछे हट जाए, मैं वो हूँ जो अपने प्रेम, अपने विश्वास और अपने सम्मान के साथ खड़ी रहती हूँ। क्योंकि मैं सिर्फ़ किसी को चाहती नहीं... मैं अपने रिश्तों को निभाना जानती हूँ।
मेरे दिल की दुनिया छोटी सी है... पर उसमें एक नाम बहुत खास है। वो नाम जो मेरी दुआओं में आता है, मेरी मुस्कान की वजह बनता है, और जिसकी सलामती में मेरा सुकून छुपा है। प्रेम सिर्फ़ साथ चलने का नाम नहीं... किसी की खुशी को अपनी खुशी मान लेने का नाम है।
Copyright © 2026, Matrubharti Technologies Pvt. Ltd. All Rights Reserved | Powered by Nichetech.
Copyright © 2026, Matrubharti Technologies Pvt. Ltd. All Rights Reserved.
Please enable javascript on your browser