Hindi Quote in Poem by Armin Dutia Motashaw

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

बोली

बोली ऐसी बोलिए के सुनने वाले को मिले शांति

चलो शुरू करें आजसे क्यों, अभिसे ही यह क्रांति

सोचिए , जरा मनमंथन कीजिए, क्या पसंद करते हैं आप ?

कोयल की कूक मन को लुभाती है ; और कौएकी बोली लगे श्राप।

बोली हो इतनी प्यारी और मधुर, जैसे हो कोई सुरीला गीत

श्रोता के कर्णपट को लगे यह मधुर भक्तिस्वरूप संगीत ।

मीठी बोली देती है मनको शांति और दिल को सुकून

"बस मीठा ही बोलिए"; काश मैं बना पाती ऐसा एक कानून ।

भले नहीं है ऐसा कोई कानून, कोशिश जरूर कीजिए;

फिर आपभी श्रोता बनके लुफ्त इस मधुर बोलीका लीजिए ।

Armin Dutia Motashaw

Hindi Poem by Armin Dutia Motashaw : 111245328
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now