Hindi Quote in Poem by Sudhir Srivastava

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

सरसी छंद गीत - पाया आशीर्वाद (१६,११)
*****
ये तो है सौभाग्य हमारा, पाया आशीर्वाद।
ईश्वर की ये बड़ी कृपा है, बिना किसी फरियाद।।

मात पिता की मिलती छाया, जैसे शीतल छाँव।
हमको तो ऐसा लगता है, सुंदर जीवन गाँव।।
और नहीं कुछ चाह हमारी, बस हमको है याद।
ईश्वर की ये बड़ी कृपा है, बिना किसी फरियाद।।

मंदिर - मस्जिद गुरुद्वारा सा, होता है आभास।
मात-पिता के रज चरणों में, लगती दुनिया पास।।
जिनसे हमको मिले सदा ही, खुशियों का आमाद।
ये तो है सौभाग्य हमारा, पाया आशीर्वाद।।

बस इतनी सी चाहत मेरी, बनी रहे यह छाँव।
और धरा पर सदा हमारे, टिके रहें ये पाँव।।
जन मन से मैं केवल चाहूँ, रखूँ आस ना दाद।
ये तो है सौभाग्य हमारा, पाया आशीर्वाद।।

मात-पिता की यदि छाया हो, सिर पर उनका हाथ।
इससे अच्छा भला किसी को, मिलती खुशियां साथ।।
आप सभी भी हमको दे दो, ऐसा अतुल प्रसाद।
ये तो है सौभाग्य हमारा, पाया आशीर्वाद।।

सुधीर श्रीवास्तव (यमराज मित्र)

Hindi Poem by Sudhir Srivastava : 111984429
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now