Hindi Quote in Poem by Sudhir Srivastava

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

सरसी छंद - परिमल प्रेम विधान
********
आओ जीवन में फैलाएँ, परिमल प्रेम विधान।
खुशहाली की नव आभा में, मानवता का ज्ञान।।

सुंदर शीतल सभी बहाएँ, प्रेम प्यार रसधार।
सब के मन को अति हर्षाए, सुरभित मंद बयार।।
मिलकर आओ आज चलाएँ, हम ऐसा अभियान।
खुशहाली की नव आभा में, मानवता का ज्ञान।।

जीवन दर्शन ऐसा सबका, मिलकर करें प्रयास।
हर प्राणी की सतत साधना, एक सूत्रीय खास।।
सबके जीवन में खुशियाँ हों, सबका हो उत्थान।
खुशहाली की नव आभा में, मानवता का ज्ञान।।

परिमल प्रेम विधान सीखना, आज समय की चाह।
सबके हित की खातिर खोजो, सारे मिलकर राह।।
परमारथ का भाव हमारे, नित्य चढ़े परवान।
खुशहाली की नव आभा में, मानवता का ज्ञान।।

राग द्वेष से दूर हमारा, हो जीवन का सार।
भाईचारा हर प्राणी में, सबको सबसे प्यार।।
सबका जीवन सुंदर होगा, तभी बढ़ेगा मान।
खुशहाली की नव आभा में, मानवता का ज्ञान।।

सुधीर श्रीवास्तव (यमराज मित्र

Hindi Poem by Sudhir Srivastava : 111984256
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now