सच्चे मन से आगे बढ़ने वालों को हिम्मत दे देना,
सत पथ पर चलने वालों के पैरों को ताकत दे देना,
साहस दे देना उनको जो हरदम सच लिखते रहते हैं,
फिर मुझको सच लिखते रहने वालों की संगत दे देना ।।
@सर्वाधिकार सुरक्षित- डाॅ.विजय प्रताप शाही, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश