बात तुम्हारे इज्जत की जब दांव लगाने की कोशिश हो
पीछे हट जाना पर समझौता मत करना
कठिन समय हो चाहे जितना चुप रह कर सह लेना
खुद पे रखना अटूट भरोसा आगे हाथ किसी के न फैलाना
सपनो को पूरा करने के लालच में पैरो किसी के न गिरना
बात तुम्हारे ईमान को गंदा करने की कोशिश हो
पीछे हट जाना पर समझौता मत करना