सुनाई देती जो तेरी धड़कन
सुनते दुनिया भुला के जानम।
करते इतना प्यार तुझे हम
या कर देते तुम हमको पागल।।
बाहों में तेरे हम जीते मरते
तेरे लिए ही सजते सँवरते
तू ही मेरा राहवर हरकरम है
तू ही मेरा मौला रकम है
क्या कहूँ तुझे और मैं हमदम
तुम ही हो जो हूँ मैं भी पागल।।
करते इतना प्यार तुझे हम
या कर देते तुम हमको पागल।।।