English Quote in Poem by Vijay Pratap Shahi

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in English daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

सुरमई निगाहों में अधखिली कली होगी
दिलजलों को लूटने कोई चंचला चली होगी ।

सुरमई निगाहों में झील सी लहर होगी
बूँद बूँद पीने वास्ते प्यास उम्र भर होगी ।

सुरमई निगाहों में आपका करम होगा
मुस्कुरा के यूँ न देखिए प्यार का भरम होगा ।

सुरमई निगाहों में प्यार का नशा होगा
चाहतों के साये में इक शहर बसा होगा ।

@सर्वाधिकार सुरक्षित-डाॅ.विजय प्रताप शाही

English Poem by Vijay Pratap Shahi : 112031453
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now