English Quote in Poem by Manoj kumar shukla

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in English daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

भारत की है शान, वंदेमातरम.....

भारत की है शान, वंदेमातरम।
बंकिम जी का गान वंदेमातरम।।

गोरों से लड़ी लड़ाई थी सबने।
आजादी का ज्ञान वंदेमातरम।।

गाथाएँ बलिदानों से भरी हुईं।
जनता की अब तान, वंदेमातरम।।

गांधी सुभाष आजाद भगत नारा।
स्वतन्त्रता बलिदान, वंदेमातरम।।

झुका न पाया कभी तिरंगा कोई।
रखे हथेली जान,वंदेमातरम।।

परिवर्तन आंदोलन का शस्त्र बना।
इस पर है अभिमान,वंदेमातरम।।

सैनिक कर्ज चुकाते हैं सीमा पर
कर्तव्यों का भान,वंदेमातरम।।

कदम-कदम ऊँचाई पर है बढ़ना।
लिया देश ने ठान, वंदेमातरम।।

राष्ट्रभक्ति की अलख जगाएंगे मिल।
गाएंगे सब गान, वंदेमातरम।।

मनोजकुमार शुक्ल मनोज

English Poem by Manoj kumar shukla : 112020926
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now