Quotes by Dharmendra Kumar in Bitesapp read free

Dharmendra Kumar

Dharmendra Kumar

@erdharmendra
(3.8k)

ज़िंदगी में सबसे भारी चीज़ अफसोस है, जो बीते हुए कल को आज पर लादे बैठा है।

- Dharmendra Kumar

जिंदगी में सबसे बड़ा बोझ दूसरों से की गई उम्मीदें हैं, जिन्हें हम खुद ही अपने कंधों पर लादे बैठे हैं।
- Dharmendra Kumar

Read More

मेरी कलम में मेरे एहसास रहते हैं,
हर शब्द में कुछ अनकहे राज़ रहते हैं।
जो बातें किसी से कह नहीं पाया,
"वही पन्नों पर मेरे अल्फ़ाज़ रहते हैं।
कभी कलम ने मेरा दर्द लिखा,
कभी उम्मीदों का नया पर्व लिखा।
कभी बिछड़े रिश्तों की कहानी लिखी,
कभी ख़ुद से मिलने की निशानी लिखी।
लिखना मेरे लिए सिर्फ़ शौक़ नहीं,
यह दिल से दिल तक जाने का रास्ता सही।
जब शब्दों में एहसास उतर आते हैं,
कई अनजान दिल भी क़रीब आ जाते हैं।
मैं अपनी कलम को सच्चा रखूँगा,
हर अनुभव को ईमानदारी से लिखूँगा।
मेरी रचना में मेरा वजूद रहे,
हर पंक्ति में इंसानियत का एहसास रहे।"

Read More

दिल में एक एहसास लिए बैठे हैं,
हम ख़ामोशियों में आवाज़ लिए बैठे हैं।
भीड़ तो साथ है पर तन्हा हैं हम,
हर महफ़िल में खुद को तलाश लिए बैठे हैं।
वक्त ने तो बहुत कुछ छीना है हमसे,
फिर भी कुछ ख्वाब बाक़ी लिए बैठे हैं।
फ़क़त इतना सुन लो, हम अभी बाक़ी हैं।
-Dharmendra Kumar

Read More

"86 अरब न्यूरॉन लिए बैठे हैं,
हम दिमाग में ब्रह्मांड लिए बैठे हैं।
20 वॉट में पूरी दुनिया सोचते हैं,
फिर भी खुद को नादान किए बैठे हैं।
डोपामीन के पीछे भागते हैं सब,
हम तो सुकून को अनजान किए बैठे हैं।
यादें तो बस केमिकल हैं,
फिर भी यादों को भगवान किए बैठे हैं।
फ़क़त इतना सुन लो, हम अभी बाक़ी हैं।".....

सुप्रभात

-Dharmendra Kumar

Read More

"भीड़ बहुत है इस दुनिया में, पर अधिकतर लोग भीतर से खाली हैं।"

सुप्रभात
-Dharmendra Kumar

"दिया बोलता नहीं है, वो बस जल कर बता देता है कि उम्मीद अभी जिंदा है।"

Good evening.
-Dharmendra Kumar

"सबको सत्य चाहिए, पर सत्य सुनने का साहस किसी के पास नहीं।"

सुप्रभात
-Dharmendra Kumar

"दिया कभी सूरज बनने की कोशिश नहीं करता, वो बस अपनी औकात की रोशनी से पूरी रात बदल देता है।"

Good evening

-Dharmendra Kumar

Read More

"जिन्दगी में ठोकर खाना भी ज़रूरी है, तभी तो चलना संभल-संभल कर सीखते हैं।
सुप्रभात
-Dharmendra Kumar