Quotes by Nilesh Rajput in Bitesapp read free

Nilesh Rajput

Nilesh Rajput Matrubharti Verified

@nileshrajput842gmail.com162713
(1.9m)

"अगर कोई सरकार के खिलाफ बोले,
तो पहले उसकी पहचान देखी जाती है,
वह हिंदू है या मुसलमान?
अगर हिंदू हो, तो फिर उसकी जाति,
ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य या शूद्र?
और अगर वह दलित हो, जिन्हें इन चार वर्णों में जगह तक नहीं मिली,
तो उसका बोलना ही नहीं,
उसका होना तक अपराध मान लिया जाता है।"

Read More

कभी मैंने खुद के बारे में नहीं लिखा,
नहीं लिखा उन समाज की सच्चाइयों पर,
नहीं लिखा कभी उस माँ की सूनी पड़ी गोद पर,
नहीं लिखा गरीबी में पल रहे उन बच्चों की हँसी पर,
नहीं लिखा देश के बदलते उन हालातों पर,

मैंने सिर्फ लिखा तुम्हें, तुम्हारे दिए हुए प्रेम के बारे में,
लिखा कि तुम्हारी आँखें इस जहाँ की सबसे हसीन नजरों में से एक हैं,
लिखा तुम्हारी उस खिलखिलाती हँसी पर, जिसे देखकर हम यूँ ही मुस्कुरा उठते हैं।

मैंने सिर्फ लिखा तुम्हें, चाहा तुम्हें,
और जिया भी सिर्फ तुम्हें।

शायद अब तुम समझ पाओ,
मेरे ज़हन और दिल के हर कोने में
तुम्हारे लिए कितनी मोहब्बत है।

Read More

તમે કવિતા લખવાની વાત તો કરો છો,
હાથમાં શાહી પકડીને કાગળ પાછળ સતાડો છો!
વાંચી તો લીધી તમે આંખો એમની,
લખવા બેસો તો પછી આટલા કેમ કાંપો છો!

ત્રણ અક્ષરમાં નામ લખાય તો જશે એનું,
પાના પર ઉતારવા જતા આટલા કેમ ગભરાવ છો!

દિલ છે તૂટ્યું છે હા... ક્યાંક વિખરાયું હશે,
પણ આંસુઓને નયનમાંથી કેમ અટકાવો છો!

Read More

अब तो कुछ लोग मुझसे मिलने, तुम्हारे पास जाते हैं।

तुम्हारी गलतियाँ भी हमें मासूमियत लगती हैं,
सोचो ये दिल तुम्हारे बिना किस हाल में धड़कता होगा।

अक्सर समझदार लड़की धोखा बड़ी सफाई से देती है।

“હું ક્યાં કહું છું કે તું મને જ ચાહે,
કમ સે કમ મને તો ચાહે..”

" तू पढ़ ले नमाज़ हर वक़्त, ऐ आशिक-ए-ख़ुदा,
मैं एक मन्नत के धागे से उसे तुझसे छीन लूंगा। "

" तू चाहे हर दरगाह पर चादर चढ़ा ले, ऐ मुसाफ़िर,
मैं एक दीये की ज्योत से उसे किस्मत से भी छीन लूंगा। "

" तू रख ले रोज़ा हर दिन, ऐ परहेज़गार,
मैं मंदिरो में सिर झुका कर उसे हासिल कर लूंगा। "

" तू तस्बीह के हर दाने पर दुआएँ करता रह, ऐ मोहसिन,
मैं उसी ख़ुदा के सामने उससे निकाह पढ़ लूंगा।"

Read More

પ્રેમની વ્યાખ્યામાં તારું નામ ના શોભે..,
લખું જો પ્રેમ ને શાહી નામ તારું લખે..

अगर मैं न कह सकूँ कि मैं तुमसे कितना प्यार करता हूँ
तो देखना मेरी गैलरी में छुपे उन फोटो को जिन्हें मैं दिन में कितनी दफ़ा देखता हूँ..
पढ़ना मेरे WhatsApp के वो हर मैसेज जहाँ हमने एक साथ मिलकर सपने साकार करने के वादे किए थे..
scroll करना मेरे हर वो reels जो मैंने save करके रखे है पर तुम्हें send करने की कभी हिम्मत नहीं कर पाया...
सुनना वो हर गाने जो मुझे तेरा होने का अब तक एहसास कराती है....
अगर फिर भी न जान सको मेरा प्यार को तुम,
तो मिलना अगले जन्म में जहाँ मैं बताऊँगा कि आखिर प्यार क्या होता है?

Read More