आज भी रोना आया मुझे बस यूं ही
रोने के बाद एहसास होता है
मैं कितनी गलत हूं न
जैसी दुनियां दिख रही मुझे
वैसी ढल नहीं रही मैं,,,,,
कभी कभी तो लगता है
हंसने से अच्छा रोना होता है
हंसकर खुश होने का प्रमाण देने से अच्छा है
रो कर खुद को सुकून दिया जाए ,,,,,,,
_Manshi K