English Quote in Poem by Meera Singh

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in English daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

चलो मान लिया
मेरा प्यार तेरी तवज्जो का हकदार नही।
और ये भी मान लिया की तुझे मुझसे प्यार नही
चलो मान लिया ।
तेरी आंखो मे मेरे ख्वाब नही
मुझसे जुड़े तेरे कोई दिन-रात नही।
तेरी बातों में मेरा कोई जिक्र नही
चलो मान लिया तुम्हें मेरी फिक्र नही।।
चलो मान लिया
पर मेरा प्यार तेरी जिक्र का मोहताज नही।
सबसे ऊपर है ये जनाब
ये कोई तखतो-ताज नही।।
बहुत होगे तेरे तू जिसे प्यार करता है
पर मेरे पास तेरे सिवा कोई और नाम नही।
चलो मान लिया
मेरा प्यार तेरी तवज्जो का हकदार नही।।

मीरा सिंह

English Poem by Meera Singh : 111876366
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now