Hindi Quote in Poem by महेश रौतेला

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

चार कदम चले थे साथ-साथ
वही तो महत्वपूर्ण थे,
चार दिन रहे थे साथ-साथ
वही तो महत्वाकांक्षी थे।

क्षणभर हँसे थे साथ-साथ
वही तो पहिचान थी,
क्षणभर मुस्कराये थे साथ-साथ
वही तो दर्शन था।

पलभर बैठे थे साथ-साथ
वही तो जिज्ञासा थी,
दो दिन बोले थे साथ-साथ
वही तो मित्रता थी।

दो दिन दिखे थे साथ-साथ
वही तो प्राणवान थे,
घड़ीभर मिले थे साथ-साथ
वही तो याद थी।

एक बार हुए थे साथ-साथ
वही तो विश्वास था,
क्षणभर चल, रूके थे साथ-साथ
वही तो संतोष था।
चार कदम चले थे साथ-साथ
वही तो महत्वपूर्ण थे ।

* महेश रौतेला
२२.०६.२०१२

Hindi Poem by महेश रौतेला : 111815056
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now