Hindi Quote in Poem by Jay Vora

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

Bahadurshah zafar...

लगता नहीं है जी मेरा,
उजड़े दयार में!
किस की बनी है,
आलम-ए-नापायदार में!
बुलबुल को बागबां से,
न सय्याद से गिला!
किस्मत में क़ैद लिखी थी,
फसल-ए-बहार में!
कह दो इन हसरतों से,
कहीं और जा बसें!
इतनी जगह कहाँ है,
दिल-ए-दाग़दार में!
एक शाख़ गुल पे बैठ के,
बुलबुल है शादमान!
कांटे बिछा दिए हैं,
दिल-ए-लाल-ए-ज़ार में!
उम्र-ए-दराज़ माँग के,
लाये थे चार दिन!
दो आरज़ू में कट गये,
दो इन्तेज़ार में!
दिन ज़िन्दगी के ख़त्म हुए,
शाम हो गई!
फैला के पांव सोएंगे,
कुंज-ए-मज़ार में!
कितना है बदनसीब “ज़फर”,
दफ़्न के लिए!
दो गज़ ज़मीन भी न मिली,
कू-ए-यार में”

Hindi Poem by Jay Vora : 111730099
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now