Hindi Quote in Poem by અધિવક્તા.જીતેન્દ્ર જોષી Adv. Jitendra Joshi

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

जनाब मुनीर नियाज़ी की नज़्म...
"हमेशा देर कर देता हूँ मैं"

ज़रूरी बात कहेनी हो
कोई वा'दा निभाना हो
उसे आवाज़ देनी हो
उसे वापस बुलाना हो
हमेशा देर कर देता हूँ मैं...

मदद करनी हो उसकी
यार की ढारस* बंधाना हो * हिम्मत
बहुत देरीना* रस्तों पर * पुराने
किसी से मिलने जाना हो
हमेशा देर कर देता हूँ मैं...

बदलते मौसमों की सैर में
दिल को लगाना हो
किसी को याद रखना हो
किसी को भूल जाना हो
हमेशा देर कर देता हूँ मैं...

किसी को मौत से पहले
किसी ग़म से बचाना हो
ह़क़ीक़त और थी कुछ
उसको जाके ये बताना हो
हमेशा देर कर देता हूँ मैं...

Hindi Poem by અધિવક્તા.જીતેન્દ્ર જોષી Adv. Jitendra Joshi : 111710711
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now