रिश्वत
रिश्वत मेरे अपनों ने दी है तो बहुत पसंद है मुझे यह रिश्वत।
मा के काम के लिए जब मना कर देता हूं और फिर जब वह कहती है तुम्हारे लिए भी लेकर आना कुछ तब यह रिश्वत मुझे अच्छी लगती है।
बाबा जब कहते हैं परीक्षा में अच्छे अंक आएंगे तो साइकिल ले कर दूंगा तब यह रिश्वत मुझे अच्छी लगती है।
भाई का राज़ कुछ पता चले और डांट के डर से जब वह मेरे सारे काम कर लेता है तब यह रिश्वत मुझे अच्छी लगती है।
दोस्त की बुक पूरी करने के बाद जब एक चॉकलेट मिलती है तब यह रिश्वत मुझे अच्छी लगती है।