Hindi Quote in Poem by DrPranava Bharti

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

#Zen  
जो अँधेरे में खड़ा है और भीतर लड़ रहा है
 बाहर और भीतर जिसे हर क्षण अँधेरा खींचता है 
ध्यान और बस मौन से ही पार कर लेगा समय को 
'ज़ेन' ही वह आस्था है ,जो जिताएगी सभी को !
कर्म और सतकर्म के खाँचे बने हैं सबके मन में 
रुँध रहे हैं गीत सारे ,सत्य और झूठे बहम में
मन हरेक क्षण भीगता है ,कंट सा भीतर चुभा है 
जो रहे चैतन्य ,वो ही पार कर लेगा समय को 
आस और विश्वास के दीपक जलाने मन के द्वारे 
साधना  की कामना उल्ल्सित होकर पग पखारे  
'ज़ेन' में है साधना भी ,है यही चिंतन  की गगरी  
कौन है जो इस सदी में ख़ुद से ख़ुद ही न डरा है ??
डॉ. प्रणव भारती  

Hindi Poem by DrPranava Bharti : 111492868
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now