Quotes by Prakash in Bitesapp read free

Prakash

Prakash

@pk4ever4u


तेरी गली में अब जाना छोड़ दिया,
मैंने हँसना-हँसाना छोड़ दिया।

जब से तुम मुझे छोड़ गई हो,
मैंने हर रिश्ता निभाना छोड़ दिया।

फूल तेरी हिज्र में मुरझा गए,
परिंदों ने आशियाना छोड़ दिया।

मुझसे छोड़ा न गया मयख़ाना कभी,
हाँ, मगर सिगरेट सुलगाना छोड़ दिया।

मैं तेरे ग़म में इस क़दर डूबा कि,
मैंने जन्मदिन मनाना छोड़ दिया।

मुझसे अब दूर जाने वाली,
जा, तुझपे हक़ जताना छोड़ दिया।

✍️प्रकाश कुमार

Read More

तेरे हुस्न पे जो इक सादगी देखी
कहीं और न ऐसी ताज़गी देखी

एक रात तेरी छत पे तुम्हें देखा था
फिर हर रास्ते में रौशनी देखी

तेरी आँखों में रहता इक समंदर है
तेरे होंठों पे सुर्ख़ इक नदी देखी

मुझे चाँद फीका लगने लगा है अब
जब से तेरे चेहरे पे चाँदनी देखी

हसीन ख़्वाब आ रहे हैं तुम्हें देख कर
मैंने ऐसी कहाँ पहले ज़िंदगी देखी

तुम्हें देख कर हर किसी से ये कहता हूँ
कि इन आँखों ने है इक परी देखी

✍️प्रकाश कुमार

Read More

मैं बहुत दूर हूँ तेरी निगहबानी से
मुझे निकाल न अपनी कहानी से

तेरे लब हैं ज़रूरी अब लगता है
मेरी प्यास न बुझेगी अब पानी से

मेरी क़दर कैसे करतीं तुम भला
मैं तुमको मिल गया था आसानी से

तुम बिन किस तरह हो गया बर्बाद मैं
लोग देखते हैं मुझको हैरानी से

वो फूल, पर्स, डायरी संभाल रखी है
मुझे प्यार है तेरी हर निशानी से

✍️प्रकाश कुमार

Read More

न किसी चेहरे पे अब नज़र जाए,
ज़िंदगी जैसे-तैसे गुज़र जाए।

उसके साथ कहाँ फिर सुकून मिले,
जब कोई दिल से ही उतर जाए।

जो मेरी ग़ज़ल पढ़ ले एक दफ़ा,
आँख मुमकिन है उसकी भर जाए।

हसीन वादियों का भला क्या करे,
जब कोई जीते-जी ही मर जाए।

साँसें थमने लगी हैं तुम्हारे बिन,
तुझ तक कैसे भी ये ख़बर जाए।

मेरी दुनिया उजाड़ने वाली, सुन,
तेरी दुनिया चाहता हूँ सँवर जाए।

✍️ प्रकाश कुमार

Read More

वो मेरी कश्ती, मेरा किनारा था कभी,
वो मेरा सारे का सारा था कभी।

लोग करते हैं न यक़ीन इस बात पर,
कि वो शख़्स हमारा था कभी।

उससे बिछड़कर न होश आया मुझे,
वो मेरा आख़िरी सहारा था कभी।

कैसे कहूँ उसके रेशमी बालों को,
अपने हाथों से मैंने सँवारा था कभी।

मैंने भी इश्क़ की राहों पर,
अपना सब कुछ हारा था कभी।

उसे देख कर ऐसा लगता था,
रब से चांद ज़मीं पर उतारा था कभी।

वक़्त ने छीन लिया मुझसे उसे,
जो मुझे जान से भी प्यार था कभी।

✍️प्रकाश कुमार

Read More