Hindi Quote in Shayri by महेश रौतेला

Shayri quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

बच्चे सोचते हैं

बच्चे सोचते हैं-
माँ कभी बीमार नहीं होती
उसके घुटनों में दर्द नहीं होता
हाथ नहीं दुखते
शरीर थकता नहीं,
वह घंटों जो कहती है
वह व्याख्यान होता है।
माँ कहती है-
"सज अपने घर में आती है"
माना वह पहला प्यार हो।
बच्चे सोचते हैं-
पिता के पैसे कभी खत्म नहीं होते
उसके कंधे कभी नहीं झुकते।
**सज- आराम/मन लगना!
** *** महेश रौतेला

Hindi Shayri by महेश रौतेला : 111061115
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now