#Love you mummy. आपको मेरा चरण स्पर्श , कितने मधुर अहसास छिपे होते है इस मधुर रिश्ते में,मेरी माँ को मैं बहुत प्यार करती हूं एक बेटी को अच्छे संस्कार देना और हर सुख दुख में काम आना यह सब मेरी माँ ने मुझे सिखाया । माँ आप से जो बातें मैंने सीखी वही बाते, संस्कार मैने अपनी बिटिया को दिए है । माँ और बेटी का अनमोल रिश्ता दुनियां के सभी रिश्तों से अनमोल रिश्ता हैं। माँ आप की बहुत चिंता रहती हैं आपको थोड़ी भी तकलीफ होती हैं तो मैं बहुत परेशान हो जाती हूँ। माँ आप ने हर मुश्किल से लड़ना सिखाया, माँ आपकी हर बात याद हैं , माँ मैं आपसे बहुत प्यार करती हूँ आप ने हमारा बहुत ख्याल रखा । आप ने जो शिक्षा हमे दी हैं उनका अनुसरण मैं करती हूं और अपनी बेटी को भी आप की दी हुई शिक्षा के अनुसार समझाती हूं । इसलिये माँ मैं आप को हर समय याद रखती हूं और बहुत प्यार करती हूं। आपकी बिटिया अंजली धाभाई