हाइकु जापानी शैली की लघु कविता है। इसमें 17 वर्ण होते हैं और इसे तीन पंक्तियों में लिखा जाता है। पहली पंक्ति में पांच वर्ण, दूसरी में सात, और तीसरी में फिर पांच वर्ण होते हैं।
प्यार का कर्ज़
लगता कम पर
चुकता नहीं। * * *
ये स्कूली बच्चे
बिन परों के पाखी
उड़ते रहें।
* * *
चरण छूना
नस-नस में जैसे
प्रेम जगाना।
* * *
धरती जागी
ये अम्बर नहाया
चांद मुस्काया।
* * *
चुकाएं कैसे ?
जो भी तुमने दिया
हमने लिया।
* * *
प्यारी दुनिया-
अब जाना हमने
इसे सींचना ।
* * *
पढ़ें पहाड़ा
गाएं मिलके गीत
सच्चा संगीत ।
* * *
गले मिले थे
सपना टूट गया
आंसू छलके
* * *
भीगीं पलकें
छूती गोरा मुखड़ा
तेरी अलकें
* * *
चिड़िया मिली
मुनिया की बिखरी
दूधिया हँसी
-रामेश्वर काम्बोज ‘हिमांशु’
copy & paste