शतरंज ने मुझे प्रेम का सबसे बड़ा नियम सिखाया है...
हर चाल जीतने के लिए नहीं चली जाती, कुछ चालें उस एक इंसान की हिफाज़त के लिए भी होती हैं।
शतरंज में सबसे ताकतवर मोहरा रानी होती है, लेकिन पूरी बाज़ी फिर भी राजा के लिए खेली जाती है। और प्रेम भी कुछ ऐसा ही है... जहाँ अहंकार नहीं, एक-दूसरे की सलामती सबसे बड़ी जीत होती है।
जो हर बात पर युद्ध छेड़ दे, वह खिलाड़ी हो सकता है... पर जो सही समय पर एक कदम पीछे हटकर अपने रिश्ते को बचा ले, वही सच्चा प्रेमी होता है।
क्योंकि प्रेम की सबसे खूबसूरत चेकमेट वह नहीं, जहाँ कोई हार जाए... बल्कि वह है, जहाँ दो दिल एक-दूसरे के साथ खड़े रह जाएँ।
my little heart❤️