अगले जन्म मिले अगर हम, तो मुझे मत चुनना तुम..
उसको चुनना जो तुम्हारे दिल को भाए, तुम्हारी रूह को छू जाए..
जो तुम्हारी खामोशी को दे आवाज,समझे तुम्हारे हर जज्बात..
जो कभी जताए नहीं अपने इंतजार,बस प्यार दे बेशुमार..
जिसकी चाहत और जूनून चांद नहीं, सिर्फ तुम और तुम्हारा सुकून हो..
अगले जन्म मिले गर हम तो,, मुझे मत चुनना तुम..!!
- Soni shakya