18/11/2025
जीवन और मृत्यु की सुंदरता
जीवन है संघर्ष, मृत्यु है विश्राम
एक राग है तो दूसरा विराम।
पर जब वे चलते हैं एक साथ
तब बनता है अमर गीत,
जो शब्दों या कानों से नहीं
केवल अनुभव और मौन से आता है समझ।
यह कलात्मक दृश्य अनंत की कला है
जहाँ जीवन और मृत्यु एक-दूसरे में घुलते हैं।
हम न तो जीवित हैं, न ही मृत,
हम उस कला के रंग हैं
और उस अमर गीत के स्वर हैं।
जीवन की सुंदरता हर अनुभव में है,
क्षण का मूल्य जानना ही उसे सार्थक बनाता है,
मृत्यु केवल डर या अंत नहीं,
. बल्कि एक नई यात्रा की शुरुआत है।