The Download Link has been successfully sent to your Mobile Number. Please Download the App.
Continue log in with
By clicking Log In, you agree to Matrubharti "Terms of Use" and "Privacy Policy"
Verification
Download App
Get a link to download app
इज्जत किसी इंसान की नहीं होती, जरूरत की होती है। जरूरत ख़त्म, इज्जत ख़त्म - यही दुनिया का सच है"..🌍 - shabdh skhi
Thank you
Kya Baat, बिलकुल सही कहा....
💯✅
सुनो! दुनिया का सच सिर्फ यहीं तक नहीं ठहरता, 'जरूरत और ज़मीर' ये सच है कि मोल तेरा अक्सर तेरी ज़रूरत से आँका जाता है, ये कारोबार है यहाँ हर रिश्ता एक लेन-देन में बाँका जाता है, पर क्या इंसानियत बस यहीं दम तोड़ दे.? क्या ज़मीर की आवाज़ सिर्फ मजबूरी से मुँह मोड़ ले.? इज्जत वो नहीं जो दिखावे की तरह पहनी जाए, इज्जत वो है जो रूह के भीतर पली हुई हो, जो वक्त के थपेड़ों से टूट न सके, जो सोने की नहीं ईमान की बनी हुई हो, ज़रूरत तो बदलती है ये आज है, कल नहीं, मगर किरदार वो दीवार है जिसका कोई हल नहीं, हाँ कुछ लोग फायदे पर रिश्ते की बुनियाद रखते हैं, और मतलब निकलते ही मोहब्बत को बरबाद करते हैं, मगर, जो शख्स ज़रूरत में भी नेक रहे, जो ग़ैर के दर्द को भी अपना समझ कर देखे, उसकी इज्जत किसी मुहताज की नहीं, बल्कि खुदा की नवाज़ी हुई सौगात होती है, दुनिया के इस बाज़ार में सिक्के की चमक देख कर मत डर, तू अपने अंदर के जौहर को ज़िंदा रख, ऐ दिलबर" ज़रूरत एक धोका है एक पल का आना-जाना, मगर इंसान की असली इज्जत है उसका नेक निभाना, यही फ़र्क है दुनिया के फरेब और दिल के पाक ईमान में, इज्जत ज़रूरत की नहीं इज्जत इंसान के मक़ाम में,😇✌️
Copyright © 2026, Matrubharti Technologies Pvt. Ltd. All Rights Reserved.
Please enable javascript on your browser