Hindi Quote in Questions by Arun

Questions quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

"आज की राजनीति…
क्या सच में देश के हित में है,
या हम बस परछाइयों के पीछे दौड़ रहे हैं?

कभी किताब के पन्नों में अंबेडकर मिलते थे ,
अब चौक-चौराहों पर उनकी तस्वीर है ,
पर उनका लिखा संविधान…
मज़ाक सा बना दिया गया है।

मीडिया की कलम भी अब बिक चुकी है,
और स्याही भी उसी की है जो सत्ता देता है।

शायद मैं अकेला ही हू ,
जो खुले बाज़ार में मरना पसंद करुंगा ,
पर अपनी कलम की गुलामी…
कभी स्वीकार नहीं करुंगा । "

Hindi Questions by Arun : 111992662
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now