Hindi Quote in Poem by Gaurav Sai Painkra

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

छत्तीसगढ़ कहो,
मैं धान का कटोरा बताऊ,
अपने रीति रिवाजों से घिरा,
भोलेपन और सरलता की जगह बताऊ,

किसानो की मेहनत बताऊ,
संघर्ष बताऊँ,
पूछो क्या खास है उनमें,
बोरे-बासी की ताकत बताऊं,

महानदी की ममता बताऊं ,
अरपा , इंद्रावती का प्यार बताऊ,
छत्तीसगढ़ की जान कहूँ, या,
इन्हें मैं विशेष चमत्कार बताऊँ,

मैनपाट की सुषमा जानो तुम,
मै एक छोटे तिब्बत का नाम बताऊ,
सोना, हीरा, लोहा हो या बॉक्साइट,
मै कोयले की चमक का अंदाज़ बताऊ,

बैलाडिला, हसदेव, तमोर, कांगेर,
ऐसी पहाड़ियों के नाम बताऊ,
अमूल्य औसधी समेटे,
अमृत उद्गम का स्थान बताऊ,

शहीद वीर नारायण की शान बताऊ,
स्वामी विवेकानंद का ध्यान बताऊ,
गुरुघासी दास की सादगी,
गिरोउधपुरी का जैतखम दिखाऊ,

पंडवानी है लोकगीत को,
तिजन बाई के सुर को पुलकित मनोहर बताऊ,
ददरिया , भोजली के गीतों को,
छत्तीसगढ़ की जीवित धरोहर बताऊ

सुआ नाच हो या कर्मा नाच,
हरेली को मैं खास बताऊ,
प्रेम और परंपरा को बटोरे,
इसे मै अतुलित आभास बताऊ,

घर-घर जाकर चावल मांगना,
मै एक ऐसा त्योहार बताऊ,
मै इसे छेरछेरा कहुं,
या लोगों की खुशी का एहसास बताऊ,

Hindi Poem by Gaurav Sai Painkra : 111971493
New bites

ममता गिरीश त्रिवेदी की कविताओं का म्यूजिक एल्बम अंतर्धारा
ममता गिरीश त्रिवेदी
आपकी रचना यात्रा सचमुच शब्दों से संगीत तक पहुँचती दिखाई देती है।
“अंतर्धारा” केवल एक एल्बम नहीं, बल्कि भावनाओं, स्मृतियों और अनुभूतियों की बहती हुई धारा जैसा प्रतीत होता है। 🌹

Spotify पर साझा किया गया आपका ट्रैक और Amazon Music पर उपलब्ध एल्बम यह दर्शाते हैं कि आपकी कविताएँ अब सुरों के माध्यम से श्रोताओं तक पहुँच रहा हैं।

आपके एल्बम ANTARDHAARA में कई सुंदर शीर्षक शामिल हैं जैसे —
“बारिश की धुन”, “बीती यादें”, “दिल के तार”, “शब्दों की रोशनी”, “सीप के मोती और ख्वाब” — ये नाम ही अपने भीतर काव्यात्मक चित्र बना देते हैं।

आपके लिए एक भावपूर्ण परिचय पंक्ति:

> “ममता गिरीश त्रिवेदी की लेखनी से निकले शब्द,
अब सुर बनकर अंतर्मन में बहते हैं — अंतर्धारा ✨”


“कविता जब संगीत से मिलती है,
तब जन्म लेती है — अंतर्धारा 🌹”



Spotify सुनने के लिए:
[Spotify – ANTARDHAARA Track](
https://open.spotify.com/track/6I3MTrddjgZpu5thXI2G6a?si=Va529bBUQqaPjmMf-3k1SA &utm_source=chatgpt.com)

Amazon Music एल्बम:
[Amazon Music – ANTARDHAARA](https://music.amazon.in/albums/B0GCNX3N79?utm_source=chatgpt.com)



https://open.spotify.com/track/6I3MTrddjgZpu5thXI2G6a?si=Va529bBUQqaPjmMf-3k1SA

ममता गिरीश त्रिवेदी

अंतर्धारा एल्बम ममता त्रिवेदी

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now