Hindi Quote in Blog by Little Angle

Blog quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

"🪁"सभी को मकरसंक्रांती की हार्दिक शुभकामनाएं !

आज मैं आपसे ये नहीं कहूगी कि "पतंग मत उड़ाओ, ये पशु-पक्षियों और इंसानों को भी नुकसान पहुंचाती है" क्योंकि ये तो आप जानते ही हैं। And to be honest I truly believe on "karma hits back"!!!
Anyways.....

जब मकर संक्रांति आती है तो आसमान रंग-बिरंगी पतंगों से भर जाता है। And I suddenly wonder that क्या जीवन एक पतंगे के समान नहीं है?

पतंग की ऊंचाई और गति तीन चीजों पर निर्भर करती है- धागा, हवा और दूसरी पतंग। जिंदगी भी ऐसी ही है!?
धागा हमारा अधिकार है- हमारे निर्णय, मूल्य और लक्ष्य। But like a kite we are not entirely free
हवा यानी परिस्थितियाँ और भाग्य, जो हमारे उतार-चढ़ाव तय करते हैं। कभी-कभी यह ऊपर की ओर ले जाता है, कभी-कभी यह शांत हो जाता है। लेकिन इस अनिश्चितता में ही पतंग उड़ाने का आनंद छिपा है।

और फिर अन्य पतंगे आते हैं - जिनसे हम अपने जीवन में मिलते हैं।
In the end, life isn't about how long we stay in the sky but how well we enjoy the journey....✨कामनाएँ!"🪁

Hindi Blog by Little Angle : 111965695
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now