Hindi Quote in Poem by Sudhir Srivastava

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

दोहा - कहें सुधीर कविराय
******
सफलता
*******
यह जीवन अनमोल है, आप लीजिए जान।
सुख दुख इसके अंग हैं, करिए इसका मान।।

जीवन सस्ता है कहाँ, ये होता अनमोल।
हम सब निज संघर्ष से, रोज चुकाते मोल ।।

सुख पाना यदि आपको, करिए सतत प्रयास।
निज के ही सामर्थ्य से, अर्जित हो उल्लास।।

श्रम से है बनता सदा, सबका अपना भाग्य ।
सुख लाता है संग में, मानव का सौभाग्य।।

मेरी इतनी चाह है , खुशियां मिलें हजार।
सुरभित ही होता रहे, प्रेम प्यार व्यवहार।।

सत्य सदा ही खोजते, लोग सतत दिन रात।
जिसे सभी को प्रभू ने, मुफ्त दिया सौगात ।।
*******
विविध
**********
भाई भाई में हो रहा, युद्ध आज हर ओर।
अंधकार जब से हुआ , रिश्तों में घनघोर।।

कभी किसी का भी भला, मत करिएगा आप।
जब अपने ही स्वार्थ का, छिपा रखा हो पाप।।

हमने उसके दर्द को, जब से जाना यार।
मुझको ऐसा लग रहा, मुझे पड़ी है मार।।

किसको अपना हम कहें, किसको अपना जानें।
सबकी अपनी समझ है, माने या न मानें।।

आया सावन मास है, भक्तिभाव भरपूर।
कांवड़ लेकर जा रहे, भोला मस्ती चूर।।

उसने उसको दे दिया, अच्छा खासा घाव।
आखिर ऐसा क्या हुआ, गिरा आज जो भाव।।

जितना क़िस्मत में लिखा, मिल ही जाता यार।
किस्मत में‌‌ जो है नहीं, ख्वाहिश है बेकार।।

जिसने भी जाना नहीं, कभी किसी का दर्द।
समझ लीजिए आप भी, वो कैसा बेदर्द।।
*******
आधार
*******
ईश्वर ही है विश्व के, जीवन का आधार।
उसकी महिमा है बड़ी, अमिट अनंत अपार।।

नश्वर ये संसार है, जीवन का है सार।
बुद्धिमान वो है बड़ा, माने जो आधार।।

राजनीति की ओट ले, कुर्सी का आधार।।
जनता जाये भाड़ में, इनका असली सार।

लोकतंत्र इस देश में, जनमत का आधार।
हम सबको भी चाहिए, बनना भागीदार।।

भाईचारा ढोंग है, झूठा प्रेम आधार।
हमको तो है लग रहा, यह विचार बेकार।।

रिश्तों के आधार की, दरक रही है नींव।
समय चक्र के खेल में, भटक गए सब जीव।।
*********
शिव
******
करिए शिव आराधना, आया सावन मास।
इनके पूजा पाठ से , मिटते सब संत्रास।।

प्रलयंकारी रूप में, शिव शंभू नटराज।
तांडव जब शिव जी करें, प्रलय करे आगाज।।

नंदी जी के कान में, कहिए अपनी बात।
जाती शिव तक बात वो, बिना घात प्रतिघात।।

हर पल मन में हम रखें, शिव शंभू का नाम।
शिव शिव शिव रटते रहें, बन जाएंगे काम।।

भक्तों को शिव हैं प्रिए, शिव को पुत्र गणेश।
नन्दी जिनके शिष्य हैं, हरते शिव जग क्लेश।।

कांवड़ के जल से करें, जो शिव का अभिषेक।
पूरी हो हर कामना, चाहे रहें अनेक।।
*******

सुधीर श्रीवास्तव
गोण्डा उत्तर प्रदेश

Hindi Poem by Sudhir Srivastava : 111947877
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now