नज़र
जो नज़र भर के देख ले वो हमे,
थोड़ा करार आ जाए ,बड़ा बेकरार हूं मैं,
तसल्ली क्या दे अपने दिल को हम,
बस जरा मुस्कुरा दो तो,
थोड़ा करार आ जाए,.......
लफ़्ज़ बिन कहे भी सुन लेते हैं हम,
सुनो अब कुछ तो कह दो तो ,
थोड़ा करार आ जाए,.....
आ हर नज़र उतार लूं तेरी,
ज़रा खुशबू महका दो तो,
अब तुझ से बहक जाऊं
थोड़ा करार आ जाए.......
--अन्जू