पितृ हमारे शुभ चिंतक
*******************
ये हमारे महसूस करने पर निर्भर है
कि पितृ हमारे पूर्वज ही तो हैं
जो आज हमसे दूर दूसरी दुनिया में हैं,
पर हम उनकी नजरों से
एक पल भी ओझल नहीं हैं।
वे कल भी हमारे लिए चिंतित रहते थे
और आज भी वे ही हमारे
सबसे बड़े शुभचिंतक हैं।
हम कुछ भी करें, कुछ भी कहें
उन्हें भी फर्क पड़ता है,
पर इस बात को नजरंदाज हम नहीं कर सकते
कि पितृपक्ष में वे हमारे पास जरुर आते हैं।
हमें अपना आशीर्वाद देकर चले जाते हैं।
यह अलग बात है कि अपनी व्यस्तता की आड़ में
हम आप उनके आगमन का आभास नहीं कर पाते हैं।
मैं तो कहता हूं पितृपक्ष तो बस
पित्तरों के लिए बहाना है,
क्योंकि उन्हें अपने वंशजों से इसी समय मिलने
बिना सूचना के आना जाना है,
क्योंकि उन्हें बड़ा शुभचिंतक
किसी दुनिया में न कोई अपना है,
यह बात कौन कितना जानता समझता है
ये सबका अपना अपना गाना है।
सुधीर श्रीवास्तव गोण्डा उत्तर प्रदेश