Hindi Quote in Quotes by LM Sharma

Quotes quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

पती पत्नी लौटकर मजदूरी से।
चल दिए घर,
पैसा दिया नहीं ठेकेदार ने,
देखकर मां-बाप को,
चले आए बच्चे दौड़कर,
सोचकर सिर के ऊपर टोकरी में,
रखा है कुछ खाने को,
खाली टोकरी खाली जेब,
देख उदास हुए बच्चे,
देखकर बच्चों को,
जलाया चूल्हा,
रख भगोनी पानी की,
दिए डाल दो पत्थर,
आलू उबल रहे हैं,
यह सोचकर बच्चे
'आलू उबल रहे हैं',
सो गए भूखे.
आलू उबल रहे हैं।
मां के आंसू निकल रहे

Hindi Quotes by LM Sharma : 111889900
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now