प्रेम
में दीवारों पर नहीं लिखूँगा
में पत्थरों पर भी नहीं लिखूँगा
या किसी अन्य जगहों पर लिखकर
प्रेम को दूषित नहीं करुँगा
में प्रेम बाएं हाथ की तीसरी
ऊँगली पर लिखूँगा
तुम्हारी नज़र में लिखूँगा
तुम्हारी मनपूर्ण प्राथना में लिखूँगा
हमारे भीतर के ईश्वर पर लिखूँगा
निक राजपूत