राधा कृष्ण कि कहानी में
तुम जितना महत्व राधा को देते हो
उतना ही महत्व गोपीयों को भी दिया करो
क्यूंकि जो कृष्ण पशु और मनुष्य में
भेद नहीं करता था
क्या तुम्हें लगता है कि वह
राधा और गोपियां में भेद करेगा, कदापि नहीं
कृष्ण का प्रेम पुरी सृष्टि के लिए एक समान था
गोपियां तारे नहीं, राधा के बराबर ही थी
शायद वह भी चांद ही थी