कुछ लोगों को घूमना पसंद होता है
पूरी दुनियां घूमना
पर मुझे एक जगह ठहरना पसंद
जिंदगी में ठहराव
कुछ लोग इतने निष्ठुर होते है की इंसानों से भी अटैच नहीं हो पाते
और मैं किसी जगह से भी बहुत जल्दी अटैच हो जाती हू ।
उस जगह से लौट कर जाना बुरा लगता है...एक लगाव सा हो जाता है...जाने कैसे लोगो में घुमक्कड़ प्रवृति पाई जाती है।
हां पर उसका एक फायदा है की दिल और दिमाग हमेशा शांत रहता है ।
किसी को खोने या कुछ पाने का भय नहीं रह जाता।
क्योंकि उसे पता होता है की जो आज है वो कल नहीं होगा....वो मानसिक रूप से इतना सक्षम हो जाता है कि बड़ी से बड़ी हानि भी वो सहजता से स्वीकार कर पाता है।