Hindi Quote in Poem by Miss Chhoti

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

#में और मेरी मोहब्बत

जो मुझे मे जैसी हूँ वैसे ही पसंद करे
मुझे बदल ने को ना बोले
ऐसी हो मेरी मोहब्बत।

जो मुझे प्यार भले ही कम करे
पर भरोसा हद से ज्यादा रखे
ऐसी हो मेरी मोहबत।

जो मुझे मेरी गलती पर डाटे नहीं
पर अपने पास बिठाकर प्यार से समजाये
ऐसी हो मेरी मोहब्बत।

जो मुझे महंगे तोहफे भले ही ना दे
पर जब मे चाहु, मेरे साथ कुछ वक्त बैठकर बिताये
ऐसी हो मेरी मोहब्बत।

जो मेरी अनकही बातें भले ही ना समजे,
पर जब में उसे कुछ कहु, तब वो मुझे समझ पाये
ऐसी हो मेरी मोहब्बत।

जो मेरे लिये पूरी दुनिया लड़ जाये,
पर मेरे लिए अपनी माँ से कभी ना लड़े
ऐसी हो मेरी मोहबत।

जो मुझे कुछ भी कहले,
पर किसी और को कभी कुछ ना कहने दे
ऐसी हो मेरी मोहबत।

कोई ऐसा, जिसके भूतकाल मे चाहे कोई भी हो,
पर उसके वर्तमान और भविष्य मे सिर्फ "में" ही रहूँ
ऐसी हो मेरी मोहबत।


_Miss Chhotti🥰

Hindi Poem by Miss Chhoti : 111874618
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now