#Bha
(For My Brother)
आप एक भाई होने का फर्ज निभा पयोगे क्या?
जब मे जिंदगी से हारने लगु तो,
आप मुझे आगे बढ़ने का हौसला दे पाओगे क्या?
मानकी आपकी भी कुछ उलझन है कुछ जिम्मेदारी है,
पर क्या जब कभी मे रो दु तो, मुझे चुप करा पाओगे क्या?
सिर्फ "छोटी" बोल देने से रिश्ता नहीं बन जाता है,
जब सब साथ छोड़ देगे तब आप मेरा साथ दे पाओगे क्या?
डरती हु इस दुनिया के बनावटी रिश्तों से,
पर आप हमेंशा मुझे अपनी छोटी बहन मान सकोगे क्या?
आप अक्सर कहते हो, "आप मेरी छोटी हो",
इस छोटी के भाई बनकर हमेंशा रह पाओगे क्या?
जानती हूँ! आप दिन भर व्यस्त रहते हो अपने कामों मे,
इन कामों के बीच, अपनी छोटी को थोड़ा वक़्त दे पाओगे क्या?
बताओ ना भाई! आप ये रिश्ता निभा पाओगे क्या?
_Miss Chhotti🥰