#कुछ सवाल
काश! अपने मन की बात बता पाते
तो शायद जिंदगी जीना आसान लगता।
जितना भरोसा मुझे तुम पर था
काश तुम भी उतना भरोसा मुझ पर कर पाते,
तो शायद जिंदगी जीना आसान लगता।
मैं तो हर वक़्त तुम्हारे साथ थी
काश तुम भी ऐसे ही साथ रह पाते,
तो शायद जिंदगी जीना आसान लगता।
जो भी कहा, जितना भी कहा वो सच कहा
काश तुम भी उतने सच्चे हो पाते,
तो शायद जिंदगी जीना आसान लगता,
तुम्हें समझने की कोशिस हर वक़्त की
काश थोड़ी कोशिस तुम भी कर लेते,
तो शायद जिंदगी जीना आसान लगता।
मेने तो अपने सारे दोस्तो के बारे मे बताया था।
काश तुम भी मुझे बता पाते की तुम्हें एक नया दोस्त मिल गया है,
तो शायद जिंदगी जीना आसान लगता।
काश अपने मन की बात बता पाते
तो शायद जिंदगी जीना आसान लागता।
_Miss Chhotti🥰