Hindi Quote in Poem by Krishna

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

सोते सोते चौंक पड़े हम ख़्वाब में हम ने क्या देखा
जो ख़ुद हम को ढूँढ रहा हो ऐसा इक रस्ता देखा

दूर से इक परछाईं देखी अपने से मिलती-जुलती
पास से अपने चेहरे में भी और कोई चेहरा देखा

सोना लेने जब निकले तो हर हर ढेर में मिट्टी थी
जब मिट्टी की खोज में निकले सोना ही सोना देखा

सूखी धरती सुन लेती है पानी की आवाज़ों को
प्यासी आँखें बोल उठती हैं हम ने इक दरिया देखा

आज हमें ख़ुद अपने अश्कों की क़ीमत मालूम हुई
अपनी चिता में अपने-आप को जब हम ने जलता देखा

चाँदी के से जिन के बदन थे सूरज के से मुखड़े थे
कुछ अंधी गलियों में हम ने उन का भी साया देखा

रात वही फिर बात हुई ना हम को नींद नहीं आई
अपनी रूह के सन्नाटे से शोर सा इक उठता देखा

Hindi Poem by Krishna : 111869072
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now