Hindi Quote in Religious by ब्रह्मदत्त उर्फटीटू त्यागी चमरी हापुड़

Religious quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

आज सावन माह का दूसरा सोमवार अर्थात 25 जुलाई दिन सोमवार सन् 2022 है➖सावन माह का आज बारहवां दिन है...... सभी शिव भक्तों को सावन माह के दूसरे सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई....... भगवान शिव महादेव महाकाल भोलेनाथ शंकर शंभू सोमवार व्रत-ब्रह्मदत्त त्यागी
आओ स्तुति करें भगवान शिव के महामृत्युंजय मंत्र की ॐ त्रयंबकम यजामहे सुगंधिम् पुष्टि वर्धनम उर्वारुकमिव बंधनान् मृत्योमोक्षिय मामृतात् ➖ ब्रह्मदत्त त्यागी हापुड़
आगे का विवरण विस्तार पूर्वक..... एवं जानकारी.......
भगवान शिव से सभी भक्तों के लिए हाथ जोड़कर विनती एवं विनम्र निवेदन है कि सभी भक्तों का शिव महादेव महाकाल कल्याण करें उद्धार करें ब्रह्मदत्त त्यागी हापुड़ की देवों के महादेव महाकाल से प्रार्थना है अपने भक्तों की मन मुराद को पूर्ण करें.......
वैसे तो हर वर्ष सावन महीना किसी ना किसी शुभ संयोग के साथ ही शुरू होता है, लेकिन इस बार ना केवल शुभ संयोग के साथ सावन महीना शुरू हुआ है, बल्कि इस बार हर सावन सोमवार को भी विशेष संयोग बन रहा है. इस बार सावन में कुल 4 सोमवारी व्रत होंगे. सावन महीना पूजा-पाठ से भरा हुआ है. इस बार सावन महीने में 24 जुलाई को कामिका एकादशी, थी और कल 26 जुलाई को मासिक शिवरात्रि, है 31 जुलाई को हरतालिका तीज और 12 अगस्त श्रावण पूर्णिमा जैसे व्रत त्योहार पड़ रहे हैं
सावन माह में करें शिव महादेव महाकाल भोलेनाथ शंकर शंभू को प्रसन्न, होंगे सभी बिगड़े काम सफल भोलेनाथ, से मिलेगा आशीर्वाद और पूर्ण होगी मन की हर मुराद, हर हर महादेव जय महाकाल भोलेनाथ शंकर शंभू सोमवार,..... सुबह सुप्रभातम् .......ब्रह्मदत्त त्यागी हापुड़
🔱🔱🔱🔱🔱🔱🔱🔱🔱
सावन महीने का महत्व
🔱🔱🔱🔱🔱🔱🔱🔱🔱
सावन का महीना भगवान शिव का महीना का माना जाता है. सावन महीने में लोग व्रत रखते हैं, जिससे उनको मनचाहा फल मिलता है. मान्यताओं के अनुसार, सावन के महीने में भगवान शंकर अपनी तपस्या में लीन थे. सावन सोमवार का व्रत रखने से जीवन में सफलता और भगवान शंकर का आशीर्वाद मिलता है. अविवाहित कन्याओं के लिए भी सावन का महीना बेहद लाभदायक होता है. ऐसा माना जाता है शिव महादेव महाकाल भोलेनाथ शंकर शंभू के सोलह सोमवार के व्रत रखने के बाद अविवाहित कन्याओं को मन वांछित वर प्राप्त होता है➖ प्रस्तुतकर्ता ब्रह्मदत्त त्यागी हापुड़

Hindi Religious by ब्रह्मदत्त उर्फटीटू त्यागी चमरी हापुड़ : 111821250
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now