Hindi Quote in Poem by Armin Dutia Motashaw

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

वक्तका तकाज़ा

जो थकते नहीं थे तुम्हे साब-साब करते,
न जाने वो सब आज, कहाँ खो गए

और मैं भी जीने समझती थी अपना, अब बन गए हैं एक सपना;
न जाने वो सब कहाँ खो गए

Shez और Annu के सिवाय, कोई रहा नहीं है अपना, वही रोज़ याद करते हैं; क्या कहु अब; वो अपने, न जाने सब कहाँ खो गए

किसीको भी वक्त नहीं है, सब अपने काममें है मशरूफ; इस लिए,
शायद वो कहीं खो गए है

जो चला गया, उसकी, यानेकि तुम्हारी जिम्मेदारी थी मैं; शायद यह ही है वक्तका तकाज़ा; इसी लिए,
वो सब कहीं न कहीं खो गए

वो ज़माना अलग था, जब अपना कोई अकेला न पड़ जाए यह लोक देखते थे;
न जाने वो ज़माना आज कहाँ खो गया, दूर दूर कहीं चला गया।

वक्त का यह तकाज़ा मुझे मंज़ूर हो न हो; झेलना तो यह गम पड़ेगा;
न जाने वो वक्त कहाँ खो गया

Armin Dutia Motashaw

Hindi Poem by Armin Dutia Motashaw : 111818135
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now