Hindi Quote in Poem by Ruchi Dixit

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

नही जानती घड़े मे तुम हो ,
या घड़ा ही तुम हो !
भला जानूँगी भी कैसे ,
कोई जान पाया है क्या तुम्हे !
तुम्हारे सिवा | कहते रहे
अभिन्न हूँ तुमसे मै !
तुम्हे देख सकती हूँ मै केवल |
वो "मै" "तुम" कौन है |
यह प्रश्न मन की चार दीवारी से बाहर
निकल जिव्हा तक आ ही न पाये |
है अनेको छिद्र इस नाव मे मगर एक
अदृय हाथ भी जो नदि से नाव मे भर
रहे जल को उलच रहा है अन्दर से बाहर की
ओर , नाव चल रही है मंद गति से न जाने
कितनी दूर का सफर तय करना है इसे |
रोज अपना बोझ उतारती हूँ , विश्वार की
डोर तुम्हारे हाथो मे रखा है यह तुम्हे याद दिलाकर ,
हाँ ! मै जानती हूँ कि भूलते नही हो कुछ भी
तुम ! उह पंछी को भी जो रात्रि मे पेड़ों पर
बैठे - बैठे खुद को भूल जाता है तुम तब
भी उसे सम्भालते हो |
मुझे भी सम्भालना ऐसे ही
जब संसार की रात्रि मे मोह रूपी निद्रा ग्रसित करे |
यह पीड़ा जो हो रही है , मन ,हृदय मे प्रताड़ित करे ,
मेरा हाथ पकड़कर रखना |
तुमसे बँधी हूँ , बँधन भाया है ,
इसे छुड़ा मत लेना ,
तोड़ देना जगत के सारे बँधन
मुझे अपना लेना |
अर्पण करने जैसा कुछ बचा नही है,
तर्पण तुममे पहले ही हो चुकी |
शब्दो की बेला तो रंग बदलती है ,
चलती है जब मन के साथ भावना ,
कभी रोशनी कभी अंधेरा आँखों पर
मलती है |
नही बदला है तो तुमसे मेरा रिश्ता जो
तुम्हे खींच लाया है मुझ तक बस,
दिख रही है जो दूरी तुम्हारे ,मेरे दरमियान
उसे मेट देना , मिला लेना मुझे खुद मे ,
और बाकी मेट देना |
प्रेम

Hindi Poem by Ruchi Dixit : 111814376
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now