अलविदा मत कहना #HugDay
वो जाते हुएँ तेरा बाहें खोल कर मुझे बुलाना
और
फिर आलिंगन में भर लेना
वो तेरा मासूमियत से भरा चेहरा
वो तेरी आँखों में उमड़ते जज्बातों के आँसू
वो तेरा फिर पीछे से पुकारना
और हाथ हिला कर अलविदा कहना
वो जाते हुएँ तेरा बाहें खोल कर बुलाना
आजा फिर ना बुला पाऊँगी
जाते हुएँ लम्हें है
कितने बचे हैं बता ना पाऊँगी
बस आखिरी कोशिश हैं
इसे मेरा अलविदा ना समझ लेना
लौट तो आऊँगीं
एक नये रूप में
नया चेहरा लिए हुएँ
जिन्दगी के किसी मोड़ पर मिल भी जाऊँगी
पहचान पाओगे क्या मुझे
चलो
हल्का सा इशारा भी दे दूंगी
समझ जाओगे ना तुम
बस यूँ ही फिर बाहें खोल कर आलिंगन में भर लेना।

Hindi Poem by Damini : 111784662

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now