Hindi Quote in Poem by Sudhir Srivastava

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

हाइकु
******
दूरदर्शन
÷÷÷÷÷
दूरदर्शन
नाम के अनुरूप
दूर दर्शन।
÷÷÷÷÷
बुद्धू बक्सा ये
था कहलाता रहा
सहता जाता।
÷÷÷÷÷
देखते हम
थे एक साथ मिल
सदाबहार।
÷÷÷÷÷
पर्याय बना
रामायण का यही
दूरदर्शन।
÷÷÷÷÷
महाभारत
मिलकर देखे हैं
उन दिनों में।
÷÷÷÷÷
समाचारों के
था इकलौता स्रोत
ये बुद्धू बक्सा।
÷÷÷÷÷
सिनेमा देखा
काला सफेद सही
खूब प्यार से।
÷÷÷÷÷
कृषि दर्शन
खेत खलिहान से
रोचक वार्ता।
÷÷÷÷÷
देशी विदेशी
खबरें दिखाता था
खूब जचता।
÷÷÷÷÷
भक्ति संगीत
से श्रीगणेश होता
रोज सुबह
÷÷÷÷÷
वजूद खोता
आज इसका स्वयं
विचारणीय।
÷÷÷÷÷
खतरे में है
अस्तित्व भी इसका
बचाना होगा।
÷÷÷÷÷
स्मृति शेष तो
नहीं हो जायेगा ये
दूरदर्शन।
÷÷÷÷÷
आशंकित हूँ
आधुनिकता में ये
खोने का डर।
÷÷÷÷÷
● सुधीर श्रीवास्तव
गोण्डा, उ.प्र.
8115285921
©मौलिक, स्वरचित

Hindi Poem by Sudhir Srivastava : 111715284
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now