बिछडने का गम है बता क्या कहुं,
जो अहेसास कम है बता क्या कहुं
तेरी चाहतों का मीलाथा सहारा ,
हुवा कम करम है बता क्या कहुं ।
फुरकत ने तेरी जो तनहा बनाया ,
हुइ आंख नम है बता क्या कहुं
इनायत ने तेरी संभालाथा मुजको,
खुदाकी कसम है बता क्या कहुं ।
बदल ती नजर का बदला नजारा,
रुका मेरा दम है बता क्या कहुं ।
कभी आके पुछे मेरा हाल मासूम,
येही दिलका गम है बता क्या कहुं
मासूम मोडासवी