प्रेरणा के स्त्रोत
अपनी व्यथा को
कथा मत बनाइये
इसे दुनिया को मत दिखाइये
कोई नही बांटेगा आपकी पीडा
स्वयं को मजबूर नही मजबूत बनाइये
संचित कीजिए आत्मशक्ति व आत्मविश्वास
कीजिये आत्म मंथन
पहचानिये समय को
हो जाइये कर्मरत
बीत जाएगी व्यथा की निशा
उदय होगा सफलता का सूर्य
समाज दुहरायेगा
आपकी सफलता की कथा
आप बन जाएंगे
प्रेरणा के स्त्रोत।