1. कोई भी काम छोटा या बड़ा नही होता है।
एक बार कुछ अधिकारी खड़े होकर मजूदरों से एक बड़े यंत्र को गाड़ी पर लादने के लिए कह रहे थे। लेकिन वह यंत्र इतना भारी था। कि चंद मजदूरों के प्रयास के बावजूद भी गाड़ी में लद नहीं पा रहा था। जिस पर पास खड़े अधिकारी मजूदरों को कोस रहे थे।
तभी एक घुड़सवार अपने कुछ साथियों के उसी रास्ते से गुजर रहा था। कि उन्होंने उन मजदूरों को मेहनत करते देखा। और रूककर उनकी मदद करने लगे। फिर मजूदरों और घुड़सवारों की मदद से वह बड़ा सा यंत्र गाड़ी में लदवा दिया गया।
जिसके बाद उस घुड़सवार ने पास खड़े अधिकारियों से कहा आगे से जब भी कोई भारी यंत्र लदवाने में तुम्हें परेशानी आए। तो तुम अपने देश के राष्ट्रपति को याद कर लेना। और जब अधिकारियों को यह समझ आया कि वह घुड़सवार और कोई नहीं बल्कि देश के राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन हैं।
तो वह सब अपने व्यवहार पर बहुत शर्मिंदा हुए। लेकिन अब्राहम लिंकन ने उन अधिकारियों को समझाया कि जैसे हर मनुष्य बराबर होता है, ठीक उसी प्रकार से किसी कार्य में भी भेदभाव नहीं करना चाहिए। क्यूंकि छोटे कार्यों को पूर्ण करके ही व्यक्ति सफलता की सीढ़ी तक पहुंच पाता है।
Check more Stories https://gurukul99.com/abraham-lincoln-motivational-story-hindi